अन्य राज्य
27 Feb, 2026

पुलिस सप्ताह पर भागलपुर में पुलिस और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला

पुलिस सप्ताह के अवसर पर भागलपुर में पुलिस और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, जिसमें आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिला।

भागलपुर, 27 फरवरी।

पुलिस सप्ताह के अवसर पर भागलपुर में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच सैंण्डिस कंपाउंड में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना था।

मैच का शुभारंभ वरीय पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय कराते हुए किया। पुलिस टीम की कमान स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संभाली। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों और खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया।

मैच के दौरान प्रतियोगिता के साथ-साथ सहयोग और सम्मान का भी उदाहरण देखने को मिला। समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सप्ताह केवल विभागीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने का अवसर है।

सभी प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों को आयोजन की सफलता में योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़