Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
15 Apr, 2026

भागलपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, कई घायल

नवगछिया में बाबा विशु राउत पुल पर ट्रक और पिकअप की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए, पुलिस जांच जारी है।

भागलपुर, 15 अप्रैल

पुलिस जिला नवगछिया के बाबा विशु राउत पुल पर बुधवार सुबह ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में शामिल सभी लोग नवगछिया क्षेत्र के ही रहने वाले बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और पिकअप 407 के बीच यह दुर्घटना हुई। हादसे में घायल दो महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं।

मृतकों में मिल्की गांव निवासी संजो देवी (60), कारी देवी (55) पत्नी प्रकाश मंडल और पाचो चौधरी शामिल हैं। घायलों में फुदनी चौधरी (55), मनोज यादव (40) और शोभा देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं चंपा देवी (40) और बेचनी देवी (50) का इलाज नवगछिया में चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि सभी लोग पटना से मजदूरी कर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप 407 को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़