मणिपुर
13 May, 2026

मणिपुर के बिष्णुपुर में भारी हथियार और विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान तीन थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर जांच शुरू की गई है।

इंफाल, 13 मई।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में उग्रवादियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि 11 और 12 मई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।

कीबुल लामजाओ थाना क्षेत्र के लाइसोई इलाके में 12 मई को चलाए गए अभियान के दौरान दो बोल्ट एक्शन राइफल, एक देसी 9 एमएम पिस्तौल, एक राइफल, एक रॉकेट मोर्टार, लगभग चार-चार किलोग्राम के दो आईईडी, चार एचई 36 हैंड ग्रेनेड, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, विभिन्न कैलिबर के तीस राउंड कारतूस, छह हेलमेट, छह बुलेटप्रूफ जैकेट, छह बीपी प्लेट, तीन मैगजीन, एक मोर्टार शेल, 12 बोर का एक कारतूस, बाओफेंग हैंडसेट, टेलिस्कोपिक साइट, पांच जिलेटिन स्टिक, एक पैरा बम, एक डेटोनेटर, दो मोर्टार शेल, 51 एमएम मोर्टार शेल, पांच ट्यूब लॉन्चिंग राउंड, ट्यूब लॉन्चिंग उपकरण, दो सिग्नल कार्ट्रिज और तीन बोरे बरामद किए गए, जिनका उपयोग सामग्री छिपाने में किया गया था।

इसी दिन मोइरांग थाना क्षेत्र के कीफा रोड के पास लोकतक मापल इलाके से भी हथियारों का जखीरा मिला, जिसमें बोल्ट एक्शन राइफल, 9 एमएम पिस्तौल मैगजीन सहित, मोर्टार शेल, चार एचई 36 ग्रेनेड, दो स्मोक ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट मोर्टार, तीन जिलेटिन स्टिक, एंटी एयरक्राफ्ट गोला-बारूद, विभिन्न कैलिबर के 28 कारतूस, पांच बैलिस्टिक कारतूस, दो स्टन ग्रेनेड, पैरा आईएलएल बम, दो शॉटगन शेल, बाओफेंग रेडियो सेट और बीपी प्लेटें शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 11 मई को भी मोइरांग थाना क्षेत्र के ट्रोंगलाओबी मानिंग गुरुखाना इलाके से एक आईईडी बरामद किया गया, जिसमें वायरलेस कंट्रोल रिले स्विच, बैटरियां, गन पाउडर से भरे प्लास्टिक पाउच, लाल और सेफ्टी फ्यूज तार, डेटोनेटर तथा बिजली के तार शामिल थे।

इस पूरे मामले में पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद हथियार और विस्फोटक किस उग्रवादी संगठन से जुड़े हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़