मणिपुर
08 May, 2026

मणिपुर में सेनापति-चुराचांदपुर से भारी हथियार बरामद, सुरक्षा अभियान तेज

मणिपुर के सेनापति और चुराचांदपुर जिलों में सुरक्षा बलों ने चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

इंफाल, 08 मई

मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे अभियानों के दौरान उग्रवादियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के जखीरे की बरामदगी का सिलसिला भी जारी है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 07 मई को सुरक्षा बलों ने सेनापति जिले के सेनापति थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारेमई-हेंगबुंग पहाड़ी इलाकों में अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

बरामद सामग्री में दो .22 बोर राइफलें मैगजीन सहित, एक .303 बोर राइफल मैगजीन सहित, एक एमपी5 मैगजीन सहित, एक एके-47 राइफल मैगजीन सहित, चार देसी बोल्ट एक्शन राइफलें, एक देसी शॉटगन, तीन .32 बोर पिस्तौलें मैगजीन सहित, दो .22 बोर पिस्तौलें मैगजीन सहित, 79 विभिन्न कैलिबर के जिंदा कारतूस और 13 खाली खोखे शामिल हैं।

इसी तरह एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के हेंगकापकोट इलाके से भी हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस बरामदगी में तीन सिंगल बैरल राइफलें, एक .303 राइफल, एक पंपी, चार रॉकेट गोले, एक बेलनाकार आईईडी (500 ग्राम विस्फोटक), एक शंक्वाकार आईईडी (4 किलोग्राम), चार बुलेटप्रूफ जैकेट, दो हेलमेट, सात एके-47 के खाली खोखे, चार 7.62 एमएम के खाली खोखे और एक रेडियो सेट चार्जर शामिल हैं।

हालांकि इन दोनों अभियानों के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़