मध्य प्रदेश
19 Mar, 2026

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का आगमन, सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की।

भोपाल, 19 मार्च।

गुरुवार 19 मार्च से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है। पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है, जिसके साथ विक्रम संवत 2083 का आगमन हुआ है। यह पावन दिन नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरुआत का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए लिखा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ‘हिंदू नव वर्ष’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और समृद्धि लेकर आए। साथ ही इस पुण्यभूमि पर प्रगति, परिश्रम और परोपकार की भावना निरंतर प्रवाहित होती रहे और समूचा विश्व इससे लाभान्वित हो, ऐसी कामना की। जयतु भारतम्।

एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवी मां दुर्गा की आराधना के इस महापर्व पर सभी को हार्दिक बधाई। प्रथम दिन के पावन अवसर पर मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से सभी के कष्ट दूर हों और हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो। जय माता दी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़