मध्य प्रदेश
16 Mar, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनरल बिपिन रावत और मल्हारराव होल्कर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत और मराठा साम्राज्य के महान योद्धा मल्हारराव होल्कर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

भोपाल, 16 मार्च

पूर्व थल सेनाध्यक्ष और देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत तथा मराठा साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले होल्कर वंश के संस्थापक महान योद्धा मल्हारराव होल्कर की जयंती सोमवार को मनाई जा रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक माध्यम एक्स पर संदेश साझा करते हुए देश के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मां भारती के वीर सपूत और देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में भारतीय सशस्त्र सेनाओं को अधिक मजबूत और समन्वित बनाने में अहम भूमिका निभाई। मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मराठा साम्राज्य के प्रमुख सेनानी और होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मालवा की शान और होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर को उनकी जयंती पर सादर प्रणाम। उनके अदम्य साहस, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता ने मराठा साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोकहित और जनकल्याण के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़