उत्तर प्रदेश
08 May, 2026

वरिष्ठ पत्रकार लालमणि वर्मा के पिता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार लालमणि वर्मा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

लखनऊ, 08 मई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार लालमणि वर्मा के पिता बाबूराम वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी बाबूराम वर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़