असम
09 May, 2026

10 मई को भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, नेतृत्व पर लगेगी मुहर

भाजपा विधायक दल की बैठक अब 10 मई को आयोजित होगी जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा तथा इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक भी होगी।

गुवाहाटी, 09 मई।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है, जिसके तहत पहले निर्धारित 09 मई की बैठक को अब पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। संगठनात्मक कारणों के चलते इस बैठक की नई तिथि तय की गई है।

नवीन कार्यक्रम के अनुसार अब भाजपा विधायक दल की बैठक 10 मई को सुबह 09 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की भी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होगी, जिसमें आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विधायक दल के नेता के चयन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़