कोलकाता, 08 मई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बधाइयों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी इस राजनीतिक सफलता पर शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अवामी लीग की ओर से जारी बयान के अनुसार शेख हसीना ने विशेष रूप से शुभेंदु अधिकारी को उनकी जीत पर बधाई दी और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूरे भारत की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना व्यक्त की।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व मेदिनीपुर क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
जानकारों के अनुसार इससे पहले वर्ष 1967 और 1971 में अजय कुमार मुखर्जी संयुक्त मोर्चा सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद लगभग साढ़े पांच दशक तक इस क्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री पद तक नहीं पहुंच सका।
वर्ष 2026 के चुनाव में ममता बनर्जी को पराजित करने के बाद शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद पर चयन को लेकर नंदीग्राम सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस राजनीतिक घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में “प्रतिष्ठा की वापसी” के रूप में भी देखा जा रहा है।






.jpg)

.jpg)

