नई दिल्ली, 08 मई।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 394.25 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,450.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूटकर 24,230.95 के स्तर पर फिसल गया है।
कारोबार के दौरान ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जबकि फार्मा और आईटी सेक्टर में खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है। बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली को माना जा रहा है।
विदेशी मुद्रा बाजार में भी दबाव देखने को मिला है, जहां रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे कमजोर होकर 94.58 के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है, जो बढ़कर लगभग 101 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। यह बढ़ोतरी होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच गोलीबारी की खबरों के बीच दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।



.jpg)


.jpg)

.jpg)

