नई दिल्ली, 07 मई।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस महीने भारत आने की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 14 और 15 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ब्रिक्स बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
ईरान की ओर से अपेक्षा जताई जा रही है कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स समूह क्षेत्रीय तनाव को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाए। यदि यह यात्रा होती है तो मौजूदा संघर्ष के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
भारत इस समय ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बैठक को वैश्विक और क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





.jpg)

.jpg)




