रियाद, 07 मई।
सऊदी अरब द्वारा अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति देने से इंकार किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस निर्णय के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका को होर्मुज मार्ग में जहाजों की सुरक्षा से जुड़ा अभियान रोकना पड़ा।
अमेरिका ने चार मई को होर्मुज मार्ग में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान शुरू किया था, जिसे 'प्रोजेक्ट फ्रीडमÓ नाम दिया गया था। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री मार्गों को सुरक्षित करना बताया गया था। हालांकि एक ही दिन बाद इसे अचानक रोक दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय सऊदी अरब की ओर से सहयोग न मिलने के कारण लिया गया। एक अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यम की रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी नेतृत्व ने इस अभियान में शामिल अमेरिकी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति देने से मना कर दिया। इससे अमेरिकी रणनीति प्रभावित हुई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिना व्यापक कूटनीतिक सहमति के इस अभियान की घोषणा कर दी थी, जिससे खाड़ी क्षेत्र के कई सहयोगी देश असहज हो गए। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व ने नाराजगी जताई और स्थिति पर बातचीत भी हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।
अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान केवल कुछ ही जहाजों को सुरक्षित पार कराया जा सका, जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया। इस घटनाक्रम से क्षेत्रीय कूटनीतिक तनाव और बढऩे की आशंका जताई जा रही है।





.jpg)

.jpg)




