असम
09 May, 2026

असम में भव्य शपथ ग्रहण: पीएम मोदी, शाह समेत 20 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

असम में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

गुवाहाटी, 09 मई

असम विधानसभा में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश के 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेता तथा बड़ी संख्या में प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे।

निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक समारोह में केवल शीर्ष नेतृत्व ही नहीं बल्कि पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के बूथ अध्यक्षों के साथ-साथ पंचायत स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे संगठन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के कारण असम के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी की भाजपा विधायक दल की बैठक में भागीदारी का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना पड़ा है। इसी वजह से विधायक दल की बैठक अब एक दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई है।

नई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार भाजपा विधायक दल की बैठक 10 मई को सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की भी बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसी के आधार पर मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने जानकारी दी कि डॉ. हिमंत बिस्व सरमा मंगलवार को दोपहर 12 बजे खानापाड़ा वेटरिनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़े पैमाने पर पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि समारोह ऐतिहासिक रूप ले सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़