पोचीशे बोइशाख के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान साहित्यकार और विचारक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर गुरुदेव के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, कवि और विचारक थे। उन्होंने उन्हें एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में वर्णित किया।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर ने मानवता की गहरी भावनाओं और भारतीय संस्कृति के उच्चतम मूल्यों को अपनी रचनाओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उनके विचारों ने समाज को नई सोच, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पूरा राष्ट्र गुरुदेव टैगोर को अत्यंत श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुदेव के विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे और उनके जीवन पथ को प्रकाशित करते रहेंगे।








