खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन सैयद शाह फख़रे आलम हसन ने शनिवार को जारी एक बयान में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में भागलपुर से बुलो मंडल एवं ई. शैलेन्द्र को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में भागलपुर को दो प्रतिनिधित्व मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और संतोष का विषय है तथा इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि अब भागलपुर की अनदेखी नहीं होगी और विकास को नई गति के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सैयद शाह फख़रे आलम हसन ने विश्वास जताया कि ई. शैलेन्द्र और बुलो मंडल मिलकर भागलपुर सहित पूरे क्षेत्र को विकास की नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर के सांसद भी जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हुए हैं, ऐसे में सरकार में क्षेत्र के कई प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकास की रफ्तार तेज होगी।
इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि पूरे बिहार में एकता, अखंडता, शांति और सौहार्द बना रहे तथा सामाजिक न्याय के साथ राज्य निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होता रहे।



.jpg)






.jpg)
