Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हिमाचल प्रदेश
08 May, 2026

मशोबरा रिसॉर्ट का 73.92 लाख का योगदान, मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मिली सहायता

शिमला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए मशोबरा रिसॉर्ट लिमिटेड द्वारा 73.92 लाख रुपये का सीएसआर योगदान दिया गया, जिसे समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

शिमला, 08 मई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए मशोबरा रिसॉर्ट लिमिटेड की ओर से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 73.92 लाख रुपये का चेक मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा भेंट किया गया। यह उपक्रम सरकार की उस कंपनी से जुड़ा है, जिसे वाइल्डफ्लावर हॉल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में सफल कानूनी प्रक्रिया के बाद राज्य सरकार ने मशोबरा रिसॉर्ट लिमिटेड को मजबूत स्थिति में स्थापित किया है, जिसके चलते यह संस्था अब लाभकारी परिणाम दे रही है।

करीब 120 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक वाइल्डफ्लावर हॉल संपत्ति लगभग तीन दशकों तक कानूनी विवादों में उलझी रही, जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रभावी कानूनी रणनीति अपनाकर मामला आगे बढ़ाया।

सर्वोच्च न्यायालय ने 20 फरवरी 2024 को इस संपत्ति का कानूनी अधिकार राज्य सरकार को सौंपा, जिसके बाद 31 मार्च 2025 को इसका भौतिक कब्जा भी सरकार को प्राप्त हो गया।

इस अवसर पर प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़