Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
25 Jul, 2026

नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को सौंपा इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपते हुए छात्रों के हित, शिक्षा व्यवस्था में विश्वास और शिक्षा सुधारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नई दिल्ली, 25 जुलाई।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए पत्र में उन्होंने कहा कि वह नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए पद छोड़ रहे हैं, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो और शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि पिछले दो वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में कई व्यापक सुधार लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा से जुड़े 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान किया और परीक्षा दोबारा कराने की मांग को स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी परिणाम के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिली। उनके अनुसार, इस फैसले से अनेक छात्रों की अनिश्चितता समाप्त हुई।

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में उल्लेख किया कि बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन की दिशा बदलने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि राष्ट्र-विरोधी तत्व इस स्थिति का लाभ उठा सकते हैं, इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प, नई शिक्षा नीति और शिक्षा सुधारों के लिए उनका योगदान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी शिक्षा और युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।

Captureafd.PNG

gsg.PNG

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़