काठमांडू, 23 जुलाई।
नेपाल के प्रधान न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार शर्मा गुरुवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में गया प्रतिनिधिमंडल 27 जुलाई को नेपाल लौटेगा।
नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल भारत के सर्वोच्च न्यायालय का भ्रमण करेगा और वहां की न्यायिक प्रणाली तथा कार्यप्रणाली का अवलोकन करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रधान न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार शर्मा के साथ उनकी पत्नी उमा शर्मा और नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के सह-रजिस्ट्रार अमित उप्रेती भी शामिल हैं।











