Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
23 Jul, 2026

चेक गणराज्य में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, एक सैनिक की मौत, चार घायल

चेक गणराज्य में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक सैनिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राग, 23 जुलाई।

चेक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सवार पांच सैनिकों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। चेक सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का उपचार जारी है।

सेना के मुताबिक यह दुर्घटना नाम्येश्त नाद ओसलावो स्थित सैन्य अड्डे पर हुई। यह इलाका राजधानी प्राग से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चेक सेना ने अपने बयान में कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता घायल सैनिकों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना और उनके परिवारों को आवश्यक सहयोग देना है। सेना ने यह भी बताया कि मृतक सैनिक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या किसी अन्य कारण से हुआ।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़