ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने संदेशों के माध्यम से उनके कार्यकाल के लिए सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके सक्रिय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण आधारित सुशासन के नए चरण में प्रवेश करेगा।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य में व्यापक विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनता के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। साथ ही उन्होंने नवगठित सरकार के सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना भी की।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने भी शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के लिए जनता के कल्याण और समग्र विकास की दिशा में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।



.jpg)






.jpg)