मध्य प्रदेश
27 Apr, 2026

राजगढ़ में दो घंटे में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती का सुरक्षित रेस्क्यू, परिजनों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर मात्र दो घंटे में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

राजगढ़, 27 अप्रैल

राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवती को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर मात्र दो घंटे के भीतर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह पूरी कार्रवाई संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण रही।

जानकारी के अनुसार मंडावर गांव के पास बोड़ा-नरसिंहगढ़ मार्ग पर लगभग 20 से 22 वर्ष की एक युवती अकेली घूमती हुई मिली, जो सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों से अनभिज्ञ होकर चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

पूछताछ के दौरान युवती न तो अपना नाम बता सकी और न ही पता, जिससे उसकी मानसिक स्थिति अस्वस्थ प्रतीत हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षक की सहायता से उसे थाना लाया गया। इसके बाद उसकी पहचान स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुपों में उसकी तस्वीर साझा की गई।

पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि लगभग दो घंटे के भीतर ही परिजन थाने पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवती पिछले दो से तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका उपचार भोपाल में चल रहा है। आवश्यक सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित रूप से परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत, उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा, प्रधान आरक्षक रामनारायण जाटिया, आरक्षक कपिल अटारिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़