राजनीति
27 Apr, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश ग्रीष्मकालीन प्रवास के तहत शिमला पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ और विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित है।

शिमला, 27 अप्रैल।

भारत की राष्ट्रपति सोमवार को अपने पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए शिमला पहुंचीं, जहां अनाडेल हेलीपेड पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेश कश्यप तथा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सेना की ओर से आर्मी ट्रेनिंग कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

शिमला आगमन के बाद राष्ट्रपति सीधे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास के लिए रवाना हुईं, जहां वे अपने प्रवास अवधि के दौरान ठहरेंगी। यह यात्रा उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास कार्यक्रम का हिस्सा है, जो 27 अप्रैल से 1 मई तक निर्धारित है।

दौरे के दौरान राष्ट्रपति का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। 28 अप्रैल को वे राजभवन स्थित लोक भवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित औपचारिक भोज में शामिल होंगी, जिसमें प्रदेश के अनेक विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहेंगे। 29 अप्रैल को वे कुल्लू स्थित अटल टनल का निरीक्षण करेंगी तथा लाहौल स्पीति जिले के सिस्सू में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी।

30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में उनके द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वे शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा कर सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का भी अवलोकन करेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शिमला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और लगभग एक हजार पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़