Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
25 May, 2026

कर्नाटक नेतृत्व विवाद के बीच सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे, अटकलों ने फिर पकड़ा जोर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे और पार्टी नेतृत्व से बैठक की खबर ने राज्य की राजनीति में फिर हलचल बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, 25 मई।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोमवार को पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्हें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 26 मई को सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है, हालांकि बैठक के एजेंडे की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है और उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलें हमेशा लगती रहती हैं।

इधर कर्नाटक कांग्रेस के एक नेता ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह बैठक नियमित संगठनात्मक कार्यों का हिस्सा है, जिसमें राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और विधानसभा सत्र जैसे विषयों पर चर्चा होनी है।

जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और पार्टी को तीन उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं, साथ ही आने वाले दिनों में विधान परिषद के सात सदस्यों के चयन और विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति पर विचार किया जाना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, वहीं पिछले डेढ़ वर्ष से डीके शिवकुमार समर्थक लगातार नेतृत्व परिवर्तन की संभावना जताते रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा भी होती रही है, हालांकि अब तक ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है तथा पार्टी में स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़