नई दिल्ली, 26 मई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 12 देशों के प्रतिनिधियों और मिशन प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम “भाजपा को जानो” पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जो शाम 4 बजे होगा।
पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह पहल भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, सुशासन मॉडल और विभिन्न गतिविधियों से राजनयिक समुदाय को परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित श्रृंखला का हिस्सा है।
इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विदेशी प्रतिनिधियों को पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और कार्यशैली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। यह बैठक नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मिशन प्रमुखों के साथ होने वाली पहली औपचारिक बातचीत भी मानी जा रही है।















.jpg)