Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
29 May, 2026

रवनीत सिंह बिट्टू पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप: अनुसूचित जाति आयोग ने संगरूर पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में एससी आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। संगरूर पुलिस को 1 जून तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़, 29 मई।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान (सू-मोटो) लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), संगरूर को तलब किया है और उनसे पूरे मामले पर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।

आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों और वीडियो लिंक के माध्यम से आयोग के संज्ञान में आया था। खबरों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने अपने हालिया धूरी दौरे के दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। आयोग ने इन वीडियो साक्ष्यों को गंभीरता से लिया है।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि एसपी हेडक्वार्टर, संगरूर के माध्यम से जांच रिपोर्ट तैयार कर 1 जून को सुबह 9:00 बजे तक आयोग के समक्ष पेश की जाए। आयोग का कहना है कि किसी भी समुदाय के प्रति ऐसी टिप्पणी संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इस मामले की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़