प्रशासनिक खबरें
30 May, 2026

भोपाल में युवक के पास मिलीं तीन अवैध छुरियां, पुलिस ने दबोचा

भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को तीन अवैध धारदार छुरियों के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भोपाल, 30 मई ।

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टीटी नगर थाना पुलिस ने एक युवक को तीन अवैध धारदार छुरियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को धमकाने की सूचना के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि पलाश होटल के पीछे बाणगंगा क्षेत्र में एक युवक हाथ में छुरी लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पप्पू उर्फ राज राठौर (21) निवासी रोटरी क्लब के पीछे झुग्गी बस्ती, थाना श्यामला हिल्स के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे की छुरी बरामद हुई, वहीं कमर में छिपाकर रखी गई दो अन्य स्टील की धारदार छुरियां भी जब्त की गईं।

पुलिस ने जब आरोपी से हथियार रखने से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तीनों अवैध छुरियां जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 322/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़