मणिपुर
05 Jun, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद, कई उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन जब्त करने के साथ ही कई सक्रिय उग्रवादी कैडरों को गिरफ्तार किया है।

इम्फाल, 05 जून।

मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियानों में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पिछले 24 घंटों के भीतर चलाए गए विशेष तलाशी अभियानों में भारी मात्रा में घातक हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। साथ ही नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो तस्करों सहित विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के आधा दर्जन से अधिक सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

इम्फाल पश्चिम जिले के लामसांग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक एके राइफल, इंसास राइफल, कई पिस्तौलें और सैकड़ों कारतूस जब्त किए हैं। वहीं, इम्फाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई कार्रवाई में दो यात्रियों के पास से चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान सैयद साबिर अली और खुथेइबाम साबिर अहमद के रूप में हुई है।

उग्रवादी संगठनों के खिलाफ पुलिस की सख्ती भी जारी है। मणिपुर रिवोल्यूशनरी आर्मी की दो महिला कैडरों और एक पुरुष सदस्य को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है। इसी क्रम में यूनाइटेड रिवोल्यूशनरी फ्रंट और कांगलेई यावोल कन्ना लुप से जुड़े सक्रिय सदस्यों की भी धरपकड़ की गई है। एक तलाशी अभियान में उग्रवादियों द्वारा छिपाए गए बम, बुलेटप्रूफ जैकेट और वायरलेस सेट भी बरामद हुए हैं। राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज कर दिए हैं।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़