नई दिल्ली, 23 मार्च।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार के शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी के भाव में कमजोरी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 1,45,960 रुपये से लेकर 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये से 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में गिरावट के कारण यह दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,46,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,45,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,45,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,46,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,840 रुपये के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,46,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने के भाव में हल्की कमजोरी का रुख देखा गया। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।










