रायपुर, 27 मार्च 2026।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।
किरण देव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े कदम के तहत ईंधन पर उत्पाद शुल्क में महत्वपूर्ण कमी की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर केवल 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर पूरी तरह से शून्य कर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वैश्विक आर्थिक संकट के इस समय में यह फैसला आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने वाला संवेदनशील और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।










.jpg)
