Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
21 May, 2026

मणिपुर में उग्रवाद पर बड़ी कार्रवाई, सात गिरफ्तार और हथियार-नशा बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों के व्यापक अभियान के दौरान सात उग्रवादियों की गिरफ्तारी के साथ हथियार, नशीले पदार्थ और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है तथा कई मामलों की जांच जारी है।

इंफाल, 21 मई।

मणिपुर में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात उग्रवादियों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 मई को इंफाल पश्चिम के लामदेंग क्षेत्र से उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरामबम टॉमटॉम (29) और हेइसनाम थॉमस के रूप में हुई है, जिनके पास से एक इंसास एलएमजी, तीन मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इसी दिन चुराचांदपुर जिले के सिंगंगाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-102बी के किनारे कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनमें एक म्यांमार का नागरिक भी शामिल है। इनके पास से केनबो बाइक और 55 साबुनदानी जब्त की गईं, जिनमें लगभग 2.127 किलोग्राम ब्राउन शुगर होने का संदेह है।

इंफाल पूर्व जिले के इरिलबुंग थाना चेक गेट पर तलाशी अभियान के दौरान भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से करीब 3.3 किलोग्राम संदिग्ध कच्चा गांजा, दो वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ 72 और 73 के आसपास सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर एक एसएलआर राइफल, 9 एमएम पिस्तौल, चार रेडियो सेट, एक चार्जर और चार आईईडी बरामद किए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 मई को भी प्रीपाक (वीसी) संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान लैशराम सुरजीत मेइतेई उर्फ नानाओ (29) के रूप में हुई। इसे इंफाल पूर्व के मंत्रीपुखरी इलाके से पकड़ा गया और इसके पास से एक मोबाइल फोन मिला।

इसके अलावा यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान भी एक अन्य आरोपी को चेकॉन ऑटो पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़