मणिपुर
28 Mar, 2026

मणिपुर में सुरक्षा अभियान: भारी मात्रा में हथियार बरामद, संवेदनशील इलाकों में वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित

मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक बरामद किए, संवेदनशील इलाकों में वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए।

28 मार्च, इंफाल

मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल और पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। संवेदनशील इलाकों में वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार, शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई थानांतर्गत मोइदांगपोक खुनौ इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्रियों में तीन स्थानीय निर्मित बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल बंदूकें, दो पिस्तौलें (प्रत्येक के साथ एक मैगज़ीन), एक 2-इंच मोर्टार, चार 38 एमएम दंगा-रोधी कारतूस, पांच 7.62 एमएम कारतूस, एक बीपी वेस्ट, एक हरी बेल्ट और दो बैग शामिल थे।

इसी दिन एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले के लिटान थानांतर्गत थोयी नागा गांव में तीन बंकर नष्ट किए। सुरक्षा बल लगातार सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हो रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक सामान ले जाने वाले 241 वाहनों की आवाजाही भी सुनिश्चित की गई। सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए और सुरक्षा काफिला मुहैया कराया गया। मणिपुर के विभिन्न जिलों में पहाड़ों और घाटियों में कुल 114 नाके एवं चेक पॉइंट लगाए गए, लेकिन किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़