अपराध
15 Apr, 2026

केंद्रीय कारागार में कचरे से मिला मोबाइल और दो सिमकार्ड, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर केंद्रीय कारागार में सर्च अभियान के दौरान कचरे के ढेर से मोबाइल और दो सिमकार्ड मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जोधपुर, 15 अप्रैल

जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां वार्ड संख्या 11 में बाथरूम के पीछे कचरे के ढेर से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए, जिसके बाद जेल प्रशासन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार जेल में मंगलवार को नियमित सर्च अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान वार्ड नंबर 11 स्थित शौचालय के पीछे कचरे के ढेर में छानबीन के दौरान मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड मिले, जिन्हें किसी बंदी या कैदी द्वारा वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है, वहीं थानाधिकारी ने बताया कि उपाधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़