भुवनेश्वर, 14 मई।
नेता प्रतिपक्ष एवं बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पटनायक ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के साथ वे अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करते हैं।
साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।















