भुवनेश्वर, 12 मई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 मई को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। यह उनके अध्यक्ष पद संभालने के बाद राज्य का पहला दौरा होगा।
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान वे भुवनेश्वर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जिला स्तर के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी विचार-विमर्श होगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित राज्यभर के प्रमुख भाजपा नेता भी शामिल होंगे। इसे लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।







.jpg)


.jpg)