28 मार्च, भुवनेश्वर
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने नयागढ़ जिले के दासपल्ला क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मृतकों की पहचान सुप्रभा साहू, सुमति साहू, प्रबीण कुमार साहू, एल. हरि पात्र और एल. लक्ष्मी पात्र के रूप में हुई है।
हादसा शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर तब हुआ, जब ब्रह्मपुर से हरिशंकर मंदिर जा रही पर्यटक बस अनियंत्रित होकर एक चट्टान से टकरा गई और पलट गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।












