उत्तर प्रदेश
03 Apr, 2026

पंकज चौधरी ने लोकार्पित की डाॅ. ऋचा गंगवार की पुस्तक 'गर्भ संस्कार'

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. ऋचा गंगवार की पुस्तक 'गर्भ संस्कार' का लोकार्पण कर इसकी विशेषताओं और महत्व को साझा किया।

लखनऊ, 03 अप्रैल 2026।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. ऋचा गंगवार की पुस्तक 'गर्भ संस्कार' का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

डाॅ. ऋचा गंगवार ने पुस्तक के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गर्भ संस्कार भारत की प्राचीन जन्मपूर्व ज्ञान प्रणाली है। इसका अर्थ है गर्भकाल में बच्चे के मन, शरीर और आत्मा का ध्यानपूर्वक पालन-पोषण करना। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान भी अब यह मानता है कि शुरुआती भावनाएँ और सुनने के अनुभव बच्चे के भविष्य को आकार देते हैं।

एरा मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डाॅ. के. पी. मल्ल ने पुस्तक के ढांचे और विशेषताओं के बारे में बताया। पुस्तक में कुल 10 अध्याय हैं, जो गर्भधारण के हर महीने के हिसाब से व्यवस्थित हैं। दसवें अध्याय में योगासनों और प्राणायाम की विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रत्येक अध्याय के अंत में क्यू आर कोड उपलब्ध है, जिसे स्कैन कर महिलाएं डाॅ. ऋचा गंगवार का वीडियो देख सकती हैं।

इस पुस्तक में लाइफ़स्टाइल, इंद्रियों के विकास, व्यक्तित्व निर्माण, याददाश्त की शक्ति, चेतना और योग के साथ प्रेग्नेंसी के महत्व को विस्तार से शामिल किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से महिलाएं गर्भकाल के दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ अपने बच्चे के समग्र विकास की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।