संयुक्त बयान में दोनों ने कहा कि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने आपसी समझ के आधार पर अलग होने का निर्णय लिया है। शादी खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। बच्चों की खुशी और उनका कल्याण दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगा।
पवन कल्याण और अन्ना ने लोगों से इस बदलाव के दौरान संवेदनशीलता बरतने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।
पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में हैदराबाद के एक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम के तहत रूसी नागरिक अन्ना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम पोलेना अंजाना पवनोवा और बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच है।
पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले 1997 में उन्होंने नंदिनी से विवाह किया था, लेकिन 2008 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की और 2012 में उनसे भी अलग हो गए थे।











