Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
गुजरात
13 May, 2026

प्रधानमंत्री की अपील का असर गुजरात में, राज्यपाल बस-ट्रेन से करेंगे सफर, काफिला हुआ छोटा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सादगी और बचत की अपील का गुजरात में व्यापक असर देखने को मिला है, जहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य नेताओं ने अपने काफिले घटाकर सादगी अपनाई है।

गांधीनगर, 13 मई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत, कार पूलिंग और अनावश्यक खर्चों में कटौती की अपील का असर गुजरात में व्यापक रूप से दिखाई देने लगा है। इस अभियान के तहत कई स्तरों पर प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन में सादगी अपनाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने एसपीजी काफिले में वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी करने का निर्देश दिया है।

राज्य स्तर पर भी इस संदेश का पालन किया जा रहा है। गुजरात विश्वविद्यालय ने कार पूलिंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। इसी क्रम में राज्यपाल ने अब हवाई यात्रा के बजाय बस और ट्रेन से सफर करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अमरेली जिले के राजुला दौरे के दौरान सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आमतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे में दस से अधिक वाहनों का काफिला रहता है, लेकिन इस बार वे केवल दो कारों के साथ राजुला पहुंचे, जिससे सादगी का उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अपने यात्रा तरीकों में बदलाव करते हुए अब हेलिकॉप्टर और विमान सेवाओं की जगह राज्य परिवहन की बसों और रेल सेवाओं से यात्रा करने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या भी न्यूनतम रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा उन्होंने नागरिकों से प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग की अपील की है।

इसी क्रम में राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए अमेरिका का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें मई के अंतिम सप्ताह में फेडरेशन ऑफ गुजराती एसोसिएशन ऑफ यूएसए कन्वेंशन में शामिल होना था, लेकिन विदेश यात्राएं टालने के संदेश के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़