तिरुवनंतपुरम (केरलम), 18 मई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार का नेतृत्व संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद की शपथ दिलाई। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।
मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पांच और यूडीएफ के अन्य सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
नई मंत्रिपरिषद में कांग्रेस की ओर से रमेश चेन्निथला, सन्नी जोसेफ, के. मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ, टी सिद्दीकी, बिंदु कृष्णा, केए तुलसी, रोजी एम जॉन, एम लिजू और ओजे जनीश को मंत्री बनाया गया है।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली।
अन्य सहयोगी दलों से केरल कांग्रेस (जोसेफ) के मॉन्स जोसेफ, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी के सीपी जॉन को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।
यूडीएफ ने केरलम में 2026 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 102 सीटों पर जीत दर्ज की है।





.jpg)







