अपराध
06 Jun, 2026

हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।

पूर्वी चंपारण, 06 जून ।

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में हरसिद्धि थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीत गांव निवासी रविंद्र दास के पुत्र रूपेश दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसका हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू की और पहचान सुनिश्चित होने पर कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई दिया हथियार वैध था या अवैध और वह उसके पास कैसे पहुंचा। अधिकारियों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ दरोगा प्रीतम कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़