अपराध
06 Jun, 2026

देवरिया में हत्या के प्रयास का वांछित आरोपित गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

देवरिया जिले की रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार एक वांछित आरोपित को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

देवरिया, 06 जून।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ जारी धरपकड़ अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपित के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि वांछित आरोपित इलाके में घूम रहा है। इस इनपुट के आधार पर रामपुर कारखाना थाना पुलिस की एक टीम ने कोटवा और मधुराछापर के बीच स्थित पुलिया के पास जाल बिछाया और आरोपित को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कमधेनवा गांव निवासी धनंजय पाल के तौर पर हुई है। वह एक गंभीर मुकदमे में फरार था। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत भी नया मामला दर्ज कर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़