अपराध
06 Jun, 2026

शिमला में सेब के बगीचे में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 163 पौधे नष्ट

शिमला के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने सेब के बगीचे में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती का खुलासा करते हुए मौके पर 163 पौधों को नष्ट कर दिया है।

शिमला, 06 जून।

शिमला जिले के चौपाल इलाके में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्यारी (थापल) गांव में पुलिस ने एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। आरोपी लच्छम सिंह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की गश्ती टीम को गुप्त सूत्रों से इस अवैध खेती की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पटवारी और स्थानीय गवाहों को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की। बगीचे में सेब और लहसुन की आड़ में अफीम के कुल 163 पौधे उगाए गए थे। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए 15 पौधों को बतौर नमूना सील कर लिया और एसडीपीओ की अनुमति के बाद शेष 148 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस अब इस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है कि आरोपी लच्छम सिंह कब से इस अवैध धंधे में लिप्त था और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही ठियोग उपमंडल के जैश इलाके में भी ऐसी ही बड़ी कार्रवाई हुई थी, जिसमें 1,155 अफीम के पौधे जब्त किए गए थे।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में मादक पदार्थों की खेती को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ उनका अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कानूनी शिकंजा कसना सुनिश्चित किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़