पश्चिम बंगाल
13 Jun, 2026

अभिषेक बनर्जी के आवास पर तड़के पुलिस का छापा, ताला तोड़कर की घंटों तलाशी

कोलकाता में सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पुलिस ने तड़के छापा मारा और घंटों तक घर की तलाशी ली।

कोलकाता, 13 जून।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के पुलिस ने अचानक छापा मारा। सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई पांच घंटे तक जारी रही। आरोप है कि पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छानबीन की।

राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के बड़े दल के साथ आवास पर पहुंची टीम के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती देखी गई। घटना की खबर लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं और सुबह 8 बजे पुलिस टीम के जाने के बाद वहां से निकलीं।

सांसद ने मीडिया के सामने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कहा कि पूरी तलाशी प्रक्रिया का रिकॉर्ड मौजूद है। कार्रवाई में शालबनी पुलिस की टीम शामिल थी जिसमें महिला अधिकारी भी थीं। हालांकि, छापेमारी की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अभिषेक बनर्जी इन दिनों कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में सीआईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था और ईडी ने भी 15 जून को तलब किया है। चुनाव प्रचार से जुड़े साइबर शिकायत मामले में भी उन्हें नोटिस मिला है।

लगातार मिल रहे समन और एजेंसियों की बढ़ती सक्रियता के बीच यह अचानक हुई पुलिस कार्रवाई राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मामले में उच्च न्यायालय ने भी फिलहाल कोई कठोर कदम न उठाने के निर्देश दिए हैं।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़