फुटबॉल
13 Jun, 2026

कनाडा की संघर्षपूर्ण शुरुआत: बोस्निया के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कनाडा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की है।

नई दिल्ली, 13 जून।

विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में शुक्रवार को सह-मेजबान कनाडा ने अपने अभियान का आगाज ड्रॉ के साथ किया। बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ खेले गए इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में कनाडा को 1-1 से बराबरी पर संतोष करना पड़ा। मैच में लंबे समय तक पिछड़ने के बाद काइल लारिन ने गोल कर टीम को एक अहम अंक दिलाया।

कनाडा की टीम इस महत्वपूर्ण मैच में अपने कप्तान अल्फोंसो डेविस के बिना उतरी, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। मैच के 21वें मिनट में बोस्निया के जोवो लुकिच ने कॉर्नर पर शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में कनाडा ने वापसी की पुरजोर कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि, 76वें मिनट में मैदान पर उतरे काइल लारिन ने खेल के 79वें मिनट में एक जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। स्टॉपेज टाइम में कनाडा के पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था, लेकिन बोस्निया के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से बचा लिया। इस ड्रॉ के साथ दोनों टीमों ने अंक साझा किए हैं।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़