काभ्रे, 13 जून।
नेपाल के काभ्रे जिले में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। सेल्फी डांडा के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है।
बीपी राजमार्ग पर बुच्चाकोट के निकट यह बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जानकारी के अनुसार, बस बनपा से रोशी ग्रामीण नगर पालिका के सुंगुरे जा रही थी।
इस बस दुर्घटना में 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए धुलिखेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 23 लोग सवार थे जो 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।









