अहमदाबाद, 06 जून ।
गुजरात सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जी. एस. मलिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वर्तमान में वे अहमदाबाद शहर के पुलिस कमिश्नर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे और अब उन्हें राज्य पुलिस बल की सर्वोच्च कमान सौंपी गई है।
1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जी. एस. मलिक अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है और पुलिस प्रशासन में अपनी सशक्त पहचान बनाई है।
गुजरात में डीजीपी पद को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा और वरिष्ठ अधिकारियों की दौड़ के बीच यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है, जिसे पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
मलिक की नियुक्ति से राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।









