Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
06 Jun, 2026

लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन कोच में जोरदार धमाका, तकनीकी खराबी से टूटा शौचालय का पैनल

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन के एस-2 कोच की कपलिंग और शौचालय का पैनल टूटने से धमाका हुआ, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं।

लुधियाना, 06 जून।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नई दिल्ली से कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) के एक कोच में तेज धमाके जैसी आवाज हुई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से आगे बढ़ने के लिए रवाना हुई, एस-2 कोच के शौचालय वाले हिस्से में अचानक दरार आ गई और कोच की कपलिंग में तकनीकी खराबी के चलते तेज धमाका हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

गर्मी की छुट्टियों के कारण ट्रेन में भारी भीड़ थी, जिसके चलते धमाके की आवाज सुनते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एडीसीपी समीर वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कोई विस्फोटक धमाका नहीं था, बल्कि इंजन द्वारा जोर लगाने के दौरान बोगी का पैनल और कपलिंग टूटने से हुई तकनीकी घटना थी।

फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजीव कुमार ने भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ट्रेन के एस-2 कोच का एंड पैनल क्षतिग्रस्त हुआ है। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया और ट्रेन को सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़