बॉलीवुड
09 Jun, 2026

सिनेमाघरों में 'पेड्डी' का दबदबा: दर्शकों को नहीं लुभा पाई वरुण और बॉबी की फिल्में

राम चरण की फिल्म पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और वरुण धवन की फिल्म की कमाई में गिरावट आई है वहीं बॉबी देओल की फिल्म संघर्ष कर रही है।

मुंबई, 09 जून।

बॉक्स ऑफिस पर इस समय दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। वहीं वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में सफल रही है। इनके विपरीत, बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पा रहा है और यह कमाई के मोर्चे पर संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 जून को प्रदर्शित 'पेड्डी' ने अपने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 12.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तेलुगु संस्करण से फिल्म को 10.40 करोड़ रुपये, हिंदी से 1.40 करोड़ रुपये, तमिल से 15 लाख रुपये, कन्नड़ से 7 लाख रुपये और मलयालम से 3 लाख रुपये की कमाई हुई है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 248.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है और यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये के घरेलू क्लब में कदम रखने की ओर अग्रसर है।

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 9 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तरफ, बॉबी देओल की 'बंदर' को दर्शकों का साथ नहीं मिला है। चौथे दिन केवल 30 लाख रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये पर सिमट गया है। वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' का दबदबा सबसे मजबूत बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़