Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
10 Jun, 2026

करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, जत्थेदार ने सरकारों से की अपील

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भारत और पाकिस्तान सरकार से सिख श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग की है।

अमृतसर, 10 जून।

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तत्काल पुनः खोलने का आग्रह किया है। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस गलियारे के लंबे समय से बंद रहने के कारण सिख श्रद्धालु अपने गुरु घर के दर्शन करने के सौभाग्य से वंचित हो रहे हैं।

जत्थेदार गड़गज ने 1947 के विभाजन की त्रासदी का स्मरण करते हुए बताया कि उस दौर में पंजाब की उपजाऊ भूमि के साथ ही सिख समुदाय अपने आराध्य गुरुधामों से भी बिछड़ गया था। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर गलियारा खुलने से संगत में खुशी की लहर थी, परंतु आपसी तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के उपरांत इसे फिर से बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत समागम निकट आ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की अटूट धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए इस कॉरिडोर को शीघ्र खोला जाना चाहिए, जिससे संगत अपने गुरु साहिब के दर्शन कर सके और अपनी अरदास पूरी कर पाए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़