अपराध
11 Jun, 2026

शिमला में कार से 4.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शिमला के ठियोग में पुलिस ने एक कार से 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

शिमला, 11 जून।

शिमला जिले के ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 4.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मौके पर मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय जगमोहन, निवासी नयारी (रोहड़ू) और 33 वर्षीय हेमंत मेहता, निवासी शरण (रामपुर) के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, ठियोग थाने की टीम 10 जून को रहीघाट के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें सवार दोनों युवकों की संदिग्ध हरकतें देख पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसमें किसका नेटवर्क शामिल है। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़